उत्तर प्रदेशराज्य

Flood : उफनाईं गंगा-यमुना लाल निशान के पार, सताने लगा डर

प्रयागराज : जिले में गंगा और यमुना ने शनिवार को चेतावनी बिंदु (84.73 मीटर) को पार कर रौद्र रूप धारण कर लिया है। देर शाम फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 85.06 और नैनी में यमुना का जलस्तर 85.14 मीटर रिकॉर्ड किया गया। इससे प्रयागराज के कछारी क्षेत्र में बसे 61 से अधिक मोहल्लों व गांवों की 50 हजार से अधिक आबादी बाढ़ की चपेट में आ गई है। प्रशासन की ओर से खोले गए 12 राहत शिविरों में करीब चार हजार बाढ़ प्रभावितों ने शरण ली है। चिंता की बात यह है जानकारों की ओर से अभी गंगा-यमुना का जलस्तर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

पिछले दो दिनों में तेजी से दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। इससे करीब एक हजार परिवारों को अपना आशियाना छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। इसके अलावा 27 गांवों के हजारों लोग नावों के सहारे आवागमन को मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से इसके लिए 125 से अधिक नावों की व्यवस्था की गई है जो नाकाफी साबित हो रही हैं। यही नहीं, बाढ़ के कारण दो दर्जन से अधिक स्कूलों में पठन-पाठन ठप हो गया है। इसमें एक दर्जन सरकारी स्कूल शामिल हैं, जहां प्रशासन की ओर से से राहत शिविर बनाए गए हैं। इसके अलावा कई अन्य सरकारी और निजी स्कूल भी बाढ़ की चपेट में हैं।

Related Articles

Back to top button