देश-विदेश

Thailand-कंबोडिया सीमा पर गोलाबारी जारी, अब तक 32 की मौत

बैंगकॉक : थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर जारी तनावपूर्ण हालात अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गए हैं। कंबोडिया के अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी कि सीमा पर संघर्ष के चलते 12 नई मौतें हुई हैं। इस तरह अब तक दोनों देशों में कुल 32 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में सैनिकों के साथ-साथ आम नागरिक भी शामिल हैं।

संघर्ष के चलते दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 58,000 से ज्यादा लोग प्रभावित जिलों से निकाले गए हैं। वहीं, कंबोडिया के अधिकारियों का कहना है कि करीब 23,000 लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बंद कमरे में आपात बैठक बुलाई और दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की।

Related Articles

Back to top button