रामनगरी में सरयू का जलस्तर लाल निशान के पार, बढ़ी सतर्कता

अयोध्या : रामनगरी में सरयू का जलस्तर 91.73 मीटर पर पहुंच गया है, जो चेतावनी स्तर से ऊपर है। ग्रामीणों को बाढ़ की आशंका से लोग डरे हुए हुए हैं. पहाड़ी इलाकों में लगातार जारी बारिश के कारण सरयू नदी का जल स्तर भी तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को जल स्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है। देर रात तक जलस्तर के चेतावनी बिंदु को पार करने की संभावना है। हर घंटे सरयू का जलस्तर दो सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। तटीय इलाकों में बसे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।

केंद्रीय जल आयोग के अभियंता अमन चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 91़ 71 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि चेतावनी बिंदु 91़ 73 मीटर से महज दो सेमी दूर है था लेकिन अब वह चेतावनी बिंदु पर आकर रुक गया है। जलस्तर में हर घंटे दो सेमी की वृद्धि दर्ज की जा रही है। आज शाम तक वह खतरे के बिंदु को पार कर जाएगा। जिला प्रशासन किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार है ऐसे में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।