लखनऊ कलेक्ट्रेट पर साइबर अटैक, टीवी पर चलने लगी Iran से जुड़ी क्लिप

लखनऊ : कलेक्ट्रेट में रविवार को चौंकाने वाली साइबर अटैक की घटना ने उत्तर प्रदेश प्रशासन को हिला कर रख दिया है। लखनऊ कलेक्ट्रेट में लगे एक टीवी स्क्रीन पर Respect for Iran जैसा मैसेज चलने हड़कंप मच गया है। लखनऊ कलेक्ट्रेट में ईरान से जुड़ी क्लिप चलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले का संज्ञान लेकर साइबर सेल और सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआत जांच में यह घटना किसी सिरफिरे साइबर हैकर की करतूत बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, साइबर क्रिमिनल ने राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के लिए संचालित डिजिटल सूचना प्रणाली को हैक कर लिया था। ये सभी स्क्रीन लखनऊ स्थित ट्रिपल आईटी (IIIT) में लगे एक सर्वर से नियंत्रित होती हैं, जहां से आपदाओं से संबंधित जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाती है। बताया जा रहा है कि हैकर ने इसी सर्वर में सेंध लगाकर ईरान को समर्थन दर्शाने वाले संदेश फ्लैश करा दिए। जैसे ही लखनऊ कलेक्ट्रेट में यह दृश्य नजर आया, अफसरों के होश उड़ गए। तुरंत ही विभाग की ओर से सर्वर से संदेशों का प्रसारण बंद करा दिया गया।