गृहमंत्री ने ई.रितेश शर्मा की पुस्तक ‘चंद्रयान यात्रा 3’ का किया विमोचन

नई दिल्ली : भारत मंडपम, दिल्ली में आयोजित एक महत्वपूर्ण समारोह में गृहमंत्री, भारत सरकार, अमित शाह जी ने ई.रितेश शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘चंद्रयान यात्रा 3’ का विमोचन किया। यह पुस्तक भारत के ऐतिहासिक चंद्रयान मिशन पर आधारित है और इसमें इस मिशन के उद्देश्य, चुनौतियां और उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। ई. रितेश शर्मा के पिता आर.पी. शर्मा लोक निर्माण विभाग में अधिशाषी अभियंता और विद्युत निर्माण निगम में परियोजना प्रबंधक के रूप में कार्यरत रहे हैं तथा प्रो.भरत राज सिंह, जो निर्माण निगम में प्रबंधनिदेशक थे, के गहरे मित्र हैं! इस अवसर पर, गृहमंत्री अमित शाह ने ई. रितेश शर्मा को उनकी पुस्तक के लिए बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। यह समारोह न केवल पुस्तक का विमोचन था बल्कि अंतरिक्ष अनुसंधान में भारत की प्रगति का भी एक महत्वपूर्ण पड़ाव था।