देश-विदेश

SIR पर गतिरोध बरकरार, हंगामे के चलते पांचवें दिन भी नहीं चली संसद

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के पांचवां दिन शुक्रवार को भी लोकसभा और राज्यसभा भी विपक्ष का हंगामा जारी है। बीते चार दिनों की कार्यवाही भी हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है। विपक्षी दलों के सांसद बिहार में मतदाता सूची के एसआईआर पर जमकर हंगामा कर रहे हैं। सत्ता पक्ष ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाए हैं और विपक्ष पर सदन नहीं चलने देने का आरोप लगाया है। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित हो गई। राज्यसभा की कार्यवाही पहले ही स्थगित हो चुकी है। इस तरह पांचवां दिन भी हंगामा की भेंट चढ़ गया। मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण मामले पर गतिरोध बरकरार है।

भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा ‘आज संसद में जो कुछ हुआ, वह बेहद चिंताजनक है। लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्ष से प्रश्नकाल में व्यवधान न डालने और सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की। लोकसभा अध्यक्ष सदन के संरक्षक होते हैं और उन्होंने विपक्ष को बार-बार आश्वासन दिया, फिर भी विपक्ष ने पूरे एक हफ्ते तक सदन नहीं चलने दिया। 17 विधेयक पारित होने हैं, जिनके लिए कार्य मंत्रणा समिति ने समय निर्धारित किया हुआ है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बैठक की है, और आज उन्होंने गतिरोध समाप्त करने और सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्यसभा के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की। जब सरकार और लोकसभा अध्यक्ष किसी भी तरह की चर्चा के लिए तैयार हैं, तो वे जानबूझकर बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का मुद्दा उठा रहे हैं। अगर वे अवैध बांग्लादेशियों, रोहिंग्याओं और नेपाली प्रवासियों के लिए लड़ रहे हैं, तो भी वे मतदाता नहीं रहेंगे। भारत में सरकार चुनने का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को है।’

Related Articles

Back to top button