जापान में अफ़्रो-एशियन पॉवरलिफ्टिंग में यूपी के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य पॉवरलिफ्टिंग संघ को यह घोषणा करते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है कि हमारे चार्टर खिलाड़ियों ने जापान में चल रही अफ़्रो-एशियन पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इन उपलब्धियों ने केवल व्यक्तिगत रूप से हमारे खिलाड़ी नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिये गौरव का क्षण साबित किया है। उत्तर प्रदेश राज्य पॉवरलिफ्टिंग संघ इन तमाम खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कार्यकुशलता हेतु शुभकामनाएं देता है। हम आशा करते हैं कि उनकी ये सफलताएं आने वाले वर्षों के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी।

संघ सचिव अनुज तिवारी ने कहा, यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कठिन मेहनत, समर्पण और प्रशिक्षकों के अथक मार्गदर्शन का परिणाम है। हम इनकी सफलता से प्रेरित होकर भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन हेतु अग्रसर होंगे। इस जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि उत्तर प्रदेश न सिर्फ प्रतिभाओं का स्रोत है, बल्कि वह भारत को विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भी सक्षम है।

मनन कपूर (Lucknow) – सीनियर श्रेणी, 66 कि.ग्रा.: मनन कपूर ने कड़े मुकाबले में ब्रॉन्ज पदक हासिल कर उत्तर प्रदेश और भारत का मान बढ़ाया।
अरविंद कुशवाहा (Lucknow) – मास्टर श्रेणी, 74 कि.ग्रा.: अपने अनुभव और कड़ा प्रशिक्षण दिखाते हुए अरविंद ने गोल्ड मेडल जीतकर सबसे ऊँचे स्तर पर सफलता प्राप्त की।
स्वीटी शर्मा (Ghazibad) – मास्टर श्रेणी, 76 कि.ग्रा.: स्वीटी ने कठिन चुनौती और प्रतिस्पर्धा के बीच सिल्वर मेडल पाकर अपनी प्रतिभा की चमक दिखाई।