डॉ.राजेश्वर सिंह ने छात्रों की प्रतिभा को दी नई उड़ान

5 लैपटॉप, 6 साइकिल और 5 नगद पुरस्कार बांटे
उत्कृष्टता का सम्मान– समाज का उत्थान’ कार्यक्रम में 16 मेधावियों को किया गया सम्मानित, डॉ.राजेश्वर सिंह ने कहा: जब प्रतिभा को सम्मान मिलता है, तो राष्ट्र का भविष्य खुद संवरता है, डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल: एक ही मंच पर 16 छात्र सम्मानित, 5 समाजसेवियों को विशेष अलंकरण
लखनऊ : जब प्रतिभा को सम्मान मिलता है, तब प्रगति स्वयं राह बना लेती है।” इसी उद्देश्य को साकार करते हुए सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को सरोसा मोड़ स्थित ए-आर्यन फैमिली रेस्टोरेंट एंड होटल में आयोजित “उत्कृष्टता का सम्मान — समाज का उत्थान” कार्यक्रम में साम्मिलित होकर मेधावी छात्र-छात्राओं और समाज के उन्नयन में विशिष्ट भूमिका निभा रहे प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा: युवा प्रतिभाओं को आगे लाना और उन्हें प्रोत्साहन देना केवल सामाजिक कर्तव्य नहीं, राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी है। उत्कृष्टता संयोग से नहीं मिलती, यह एक निरंतर प्रक्रिया है, पुरस्कार इस प्रक्रिया को मान्यता और गति देते हैं।

डिजिटल शिक्षा की दिशा में एक और कदम
डॉ. राजेश्वर सिंह ने गुदौली स्थित महात्मा बुद्ध विद्यालय में Digital Library की स्थापना हेतु कंप्यूटर उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को डिजिटल शिक्षा का लाभ मिलेगा।इस दौरान सज्जन पाल लखनऊ जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय पाल महासभा, सुरेन्द्र पाल व्यापार मंडल अध्यक्ष, काकोरी, मोले पाल ग्राम प्रधान, ईंटगाँव, रवि पाल पूर्व ग्राम प्रधान, सहिजनपुर, पारस पाल BDC, दोना राम नरेश पाल, कमलेश पाल, राज कुमार पाल, आशीष पाल, राम लखन पाल, खुशीलाल पाल, विशाल पाल, मुनेश्वर पाल, हरीश पाल सहित समाज के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
Laptop से सम्मानित 5 मेधावी छात्र-छात्राएं
डॉ. सिंह ने शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निम्नलिखित 5 मेधावियों को Laptop भेंट कर सम्मानित किया:
- नंदनी पाल निवासी काजी खेड़ा ऐन 2. विशाल पाल निवासी निजामपुर मझिगंवा 3. अभिषेक पाल निवासी गोंदौली
- गौरव पाल निवासी सकरा 5. मुस्कान पाल निवासी बेहटा को

साइकिल से सम्मानित 6 अन्य मेधावियां
- प्रिंसी पाल निवासी अमौसी 2. सिद्वार्थ पाल निवासी बेहटा 3. अनिता पाल निवासी सहिजनपुर
- प्रिया पाल निवासी ईंटगाँव 5. अमर पाल निवासी बेहटा 6. अश्वनी पाल निवासी ईंटगाँव को
नकद प्रोत्साहन राशि से सम्मानित 5 विद्यार्थी
- भूपेंद्र पाल निवासी बंथरा 2. काजल पाल निवासी अमौसी 3. सीमा पाल निवासी खुशहालगंज
- शिवानी पाल निवासी दोना 5. नंदनी पाल निवासी विशेश्वर खेड़ा

समाजसेवा में विशिष्ट योगदान हेतु सम्मानित 5 प्रबुद्धजन
- पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बेहटा निवासी जगदीश पाल 2. वरिष्ठ समाजसेवी, अमौसी निवासी बुद्धिलाल पाल जी
- खुशहालगंज निवासी, सामाजिक कार्यकर्ता रघुनन्दन पाल जी 4. गोदौली निवासी शिक्षाविद, मेंहीलाल पाल जी
- श्री नन्हे लाल जी एवं श्रीमती पुष्पा पाल जी को भी सम्मानित किया