उत्तर प्रदेशराज्य

संप्रदायवाद को बढ़ावा देने वालों को सत्ता से बेदखल करेगी जनता : राजबब्बर

किया दावा, नई रणनीति के साथ आगे बढ़ रही कांग्रेस

लखनऊ : राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नई रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है। उम्मीद है पार्टी जनता को जोड़ने में सफल होगी। तानाशाह और संप्रदायवाद को बढ़ावा देने वालों को सत्ता से बेदखल करेगी। उन्होंने आगे कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के जरिए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। यह ऊर्जा कांग्रेस पार्टी को जन समर्थन दिलाएगा। जन समर्थन के जरिए भाजपा का सफाया होगा। कांग्रेस हमेशा सर्व समाज की बात करती रही है। पार्टी को जोड़ने में भरोसा है, इसलिए वह तोड़ने वालों को सबक सिखाएगी।

राज बब्बर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिर से कांग्रेस का प्रथम लहराने के लिए आज से ही संकल्प लेना होगा। समारोह में शपथ लेने वाले हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बढ़ गई है। कावड़ यात्रा के नाम पर दुकानदारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि दुकानों पर नाम लिखवाने की याद सिर्फ धार्मिक आयोजन के दौरान ही क्यों याद आते हैं। जबकि, कावड़ यात्रा वर्षों साल से चलती आ रही है। सभी समाज के लोग खुले मन से इसका स्वागत करते हैं।

Related Articles

Back to top button