देशमुख्य समाचार
मध्यप्रदेश में 54 यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 30 लोगों की मौत की खबर

इंदौर। मध्यप्रदेश में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में अभी तक 30 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि इस बस में 54 लोग सवार थे। इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
वहीं, अब तक सात लोगों को नहर से बाहर सुरक्षित निकाला गया है, जबकि राहत और बचाव कार्य जारी है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल कलेक्टर से बात कर घटना के बारे में जानकारी ली।
बस जिस नहर में गिरी है वह सीधे बाणसागर डैम से जुड़ी हुई है, इसलिए नहर में पानी भी तेज रफ़्तार के साथ बह रहा रहा है और पानी की मात्रा भी अधिक है। इसलिए रेस्क्यू कर रही टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि 54 यात्रियों से भरी बस सतना जा रहीं थीं।
